BPSC TEACHER’S VACANCY – STRATEGY AND PATTERN-2023| बिहार विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा-2023|पैटर्न एवं रणनीति  

BPSC TEACHER’S VACANCY – STRATEGY AND PATTERN-2023|क्या हो रणनीति |विषयवार एवं पदवार रणनीति | कहाँ करें फोकस | गहन विश्लेषण

BPSC TEACHER’S VACANCY – STRATEGY AND PATTERN-2023

पैटर्न के महत्वपूर्ण बिंदुएँ-

BPSC TEACHER’S VACANCY – STRATEGY AND PATTERN-2023

कुल चार प्रश्न पत्र

प्रश्न पत्र प्रथम- भाषा

  1. प्रश्नों की संख्या-100,   समयावधि- 120 मिनट, कुल अंक -100 , प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के लिए 
  2. यह भाषा सम्बन्धी अर्हता प्रश्न पत्र होगा जिसके दो भाग होंगे। 
  3. भाग एक में कुल 25 अंग्रेजी के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 
  4. भाग दो में  कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न हिंदी,उर्दू और बांग्ला से होंगे। इन तीनो में से किसी एक का चयन करना होगा।
  5. इन 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 120 मिनट (2 घंटे) का समय दिया जाएगा। 
  6. इसमें अर्हतांक 30% होगा अर्थात, 100 में से न्यूनतम 30 अंक लाना ही होगा लेकिन मेधा सूची में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे। 
  7. यह प्रश्न पत्र सभी के लिए समान होंगे, अर्थात प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक सभी को इस प्रश्न पत्र में शामिल एवं उत्तीर्ण होना होगा।

इस प्रश्न पत्र में क्या हो रणनीति-

भाग एक में कुल 25 अंग्रेजी के बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए-

  1. एक अंग्रेजी ग्रामर की पुस्तक का चयन करें। 
  2. संभव हो तो CTET के पूर्व के अंग्रेजी भाषा खंड का सहारा लिया जा सकता है। 
  3. सभी प्रश्नों का उत्तर देने की रणनीति घातक हो सकती है इसलिए केवल जो जानते हों उसी का उत्तर दें। क्योंकि, एक तो ऋणात्मक अंक का प्रावधान है एवं यह केवल अर्हता प्रश्न पत्र है। 

भाग दो में  कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए-

हिंदी,उर्दू और बांग्ला में अभ्यर्थी द्वारा चयनित विषय में-

  1. चयनित साहित्य के इतिहास की जानकारी रखें। 
  2. व्याकरण की गहन जानकारी प्राप्त करें। इसके लिए मानक पुस्तक का ही चयन करें। 
  3. गद्यांशों एवं पद्यांशों पर आधारित प्रश्नों का अभ्यास करें। CTET के पूर्व के चयनित भाषा खंड का सहारा लिया जा सकता है।

 प्रश्न पत्र दो- सामान्य अध्ययन-

प्राथमिक स्तर के अध्यापकों के लिए,प्रश्नों की संख्या-150,   समयावधि- 120 मिनट, कुल अंक -150

  1. प्राथमिक गणित- 
  2. मानसिक क्षमता परीक्षण-
  3. सामान्य जागरूकता-
  4. सामान्य विज्ञान-
  5. सामाजिक विज्ञान- 
  6. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन-
  7. भूगोल-
  8. पर्यावरण

इस प्रश्न पत्र में क्या हो रणनीति-

  1. इस प्रश्न पत्र  पर सर्वाधिक फोकस बनाए रखें। 
  2. उक्त विषयों के लिए लुसेंट जैसे किसी एक पुस्तक का विशद अध्ययन करें। 
  3. विषयों की जानकारी इंटरमीडिएट के स्तर बनाकर रखें। 
  4. संभव हो तो बिहार बोर्ड के पुस्तकों का अध्ययन कर लें।

DOWNLOAD SYLLABUS- CLICK HERE

प्रश्न पत्र तीन – विषय एवं सामान्य अध्ययन

  1. माध्यमिक स्तर के अध्यापकों के लिए,प्रश्नों की संख्या-150,   समयावधि- 120 मिनट, कुल अंक -150
  2. यह पत्र दो भाग में होंगे यथा – भाग – I एवं भाग- II 
  3. भाग- I – एक विषय पत्र होगा। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है: – हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, मैथिली, संस्कृत, भोजपुरी, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित एवं सामाजिक विज्ञान |
  4. विषय पत्र माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगो ।
  5. भाग- II – एक सामान्य अध्ययन पत्र है, जिसके प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
  6. सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा ।

भाग- I – एक विषय प्रश्न पत्र के लिए रणनीति-

  1. चयनित विषय पर सर्वाधिक फोकस बनाए रखें। 
  2. चयनित विषय के स्नातक स्तर के मानक पुस्तकों का अध्ययन करें। 
  3. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इस प्रश्न पात्र में 120 मिनट में कुल 150 प्रश्नों का उत्तर देना है। 
  4. नेगटिव मार्किंग के कारण केवल जानने वाले प्रश्नो का ही उत्तर दें। 
  5. तथ्यों के इतर अवधारणाओं पर भी विशेष ध्यान दें क्योंकि प्रश्नों का स्तर ऊँचा होने की प्रबल सम्भावना है। 
  6. अपने अध्ययन को स्नातक स्तरीय बनाकर रखें।

भाग- II – सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र के लिए रणनीति-

  1. अत्यधिक विशद होने के कारण इसमें सेलेक्टिव टॉपिक का अध्ययन किया जाना चाहिए। 
  2. BPSC के पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अवलोकन करें एवं अपने अध्ययन के स्तर को वहां तक बनाए रखें।
  3. नेगटिव मार्किंग के कारण केवल जानने वाले प्रश्नो का ही उत्तर दें।
SYLLABUS

प्रश्न पत्र चार  – विषय एवं सामान्य अध्ययन

  1. उच्च माध्यमिक स्तर के अध्यापकों के लिए,प्रश्नों की संख्या-150,   समयावधि- 120 मिनट, कुल अंक -150
  2. यह पत्र दो भाग में होंगे यथा – भाग – I एवं भाग- II 
  3. भाग- I – एक विषय पत्र होगा। 
  4. भाग-I- एक विषय पत्र है। उम्मीदवारों द्वारा इन पत्रों में से किसी एक पत्र का चुनाव किया जाना है:- हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी, संस्कृत, बांग्ला, मैथिली, मगही, अरबी, फारसी, भोजपुरी, पाली, प्राकृत, गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, वनस्पति विज्ञान, जन्तु विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, दर्शन शास्त्र, गृह विज्ञान, कम्प्यूटर साइंस, वाणिज्य, लेखा, संगीत एवं उद्यमिता
  5. विषय पत्र उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विषयों के पाठ्यक्रम से सम्बन्धित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगो ।
  6. भाग- II – एक सामान्य अध्ययन पत्र है, जिसके प्रश्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा। इसमें प्राथमिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एवं भूगोल शामिल हैं।
  7. सामान्य अध्ययन पत्र के प्रश्न उच्च माध्यमिक विद्यालय के पाठ्यक्रम से संबंधित होंगे, लेकिन इसका स्तर उम्मीदवार हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ता के आलोक में होगा।

भाग- I – एक विषय प्रश्न पत्र के लिए रणनीति-

  1. चयनित विषय पर सर्वाधिक फोकस बनाए रखें। 
  2. चयनित विषय के परास्नातक स्तर के मानक पुस्तकों का अध्ययन करें। 
  3. समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें क्योंकि इस प्रश्न पात्र में 120 मिनट में कुल 150 प्रश्नों का उत्तर देना है। 
  4. नेगटिव मार्किंग के कारण केवल जानने वाले प्रश्नो का ही उत्तर दें। 
  5. तथ्यों के इतर अवधारणाओं पर भी विशेष ध्यान दें क्योंकि प्रश्नों का स्तर ऊँचा होने की प्रबल सम्भावना है। 
  6. अपने अध्ययन को परास्नातक स्तरीय बनाकर रखें। 

भाग- II – सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र के लिए रणनीति-

  1. अत्यधिक विशद होने के कारण इसमें सेलेक्टिव टॉपिक का अध्ययन किया जाना चाहिए। 
  2. BPSC के पूर्व की परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों का अवलोकन करें एवं अपने अध्ययन के स्तर को वहां तक बनाए रखें।
  3. नेगटिव मार्किंग के कारण केवल जानने वाले प्रश्नो का ही उत्तर दें। 

DOWNLOAD SYLLABUS- CLICK HERE

Leave a Comment

Share
Follow by Email
YouTube
YouTube
Pinterest
LinkedIn
LinkedIn
Share
Instagram
Telegram
Timer by Suman aryar.txt Displaying Timer by Suman aryar.txt.